फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Merchants unhappy over the theft of lakhs in etawah

इटावाः लाखों की चोरी का खुलासा न होने से व्यापारी खफा

Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Merchants unhappy over the theft of lakhs in etawah
इटावा। चकरनगर के हनुमंतपुरा में भदौरिया ज्वैलर्स पर लगभग 50 लाख की चोरी की घटना को घटित हुए दो सप्ताह होने को आए हैं। घटना का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हालत यह है कि पुलिस आज भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सोमवार से लोकतांत्रिक तरीके से हनुमंतपुरा में धरना देना। यह बात व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने चोरी की घटना का पर्दाफाश न कर पाने पर रोष जाहिर करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी ने केवल दो तीन लोगों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा कि वारदात के दौरान सीसीटीवी को बदमाश साथ ले गए थे। इसे घटना के चार-पांच दिन बाद लोगों की सूचना पर बरामद कर लिया था, तब से पुलिस बराबर कह रही है कि जल्द घटना का पर्दाफाश कर देंगे। लेकिन, आज तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंत अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल ने पुलिस को चोरी का पर्दाफाश के लिए पूरा समय दिया, लेकिन थाना प्रभारी की शैली से लग रहा है कि उनकी नजर में घटना साधारण है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की कि घटना के वर्क आउट के लिए किसी तेज तर्रार इंस्पेक्टर को लगाएं। कहा कि व्यापार मंडल सोमवार से लोकतांत्रिक तरीके से हनुमंतपुरा पर धरने पर बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed