{"_id":"583882784f1c1b262413d914","slug":"max-colltion-with-private-bus-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस में भिड़ी मैक्स, 12 यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस में भिड़ी मैक्स, 12 यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस में पीछे से भिड़ी मैक्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर मीठेपुर के समीप सवारियों से भरी प्राइवेट बस में पीछे से मैक्स भिड़ गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आगरा की ओर जा रही बस मीठेपुर के समीप सवारियां भरने के लिए रुकी। इस दौरान पीछे से आ रही मैक्स बस में भिड़ गई। हादसे के बाद बस में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर से दो एंबुलेंस बुलाकर एक दर्जन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में ममता (16) पुत्री राजवीर निवासी सम्राट नगर फिरोजाबाद, मुकेश (40) पुत्र बहादुर सिंह निवासी बसरेहर, मुकेश (24) पुत्र गुरु प्रसाद निवासी उदयपुरा इटावा, तेजपाल (40) पुत्र ठकुरई निवासी संडीला हरदोई, धर्मेंद्र (28) पुत्र रामलखन निवासी गुरैया लखनऊ, रामपाल (40) पुत्र ठकुरई निवासी संडीला हरदोई, गोविंद (26) पुत्र शिवकुमार, बेगमगंज संडीला हरदोई, पिंकी (30) पत्नी राजकिशोर और रानी देवी (40) पत्नी हुकुम सिंह निवासी कैस्त थाना जसवंतनगर और तीन अन्य लोग शामिल हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के समझाने पर वह मान गए।
विज्ञापन