फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mason shot dead outside in-laws' house, murder charge filed

Etawah News: ससुराल के बाहर राजमिस्त्री की गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप

Thu, 19 Feb 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mason shot dead outside in-laws' house, murder charge filed
फोटो 23::::घटनास्थल पर जांच करते सीओ और एसओ। संवाद
इटावा/बकेवर। साले की पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते ससुराल पहुंचे राजमिस्त्री की मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम पर पहुंची राजमिस्त्री की बेटी ने मामा-मामी पर पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अनिल कुमार उर्फ पप्पू (48) निवासी ग्राम मनोना थाना करहल मैनपुरी की ससुराल बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हलूपुरा निवासी मुन्नू कठेरिया के यहां थी। मंगलवार रात मुन्नू कठेरिया के घर के बाहर अचानक गोली चलने की आवाज आई। ग्रामीण एकत्रित हुए तो अनिल कुमार का शव घर के बाहर पड़ा था। पुलिस को शव के पास पिठ्ठू बैग और तमंचा भी पड़ा मिला। साले सत्यनारायण और सरहेज लक्ष्मी ने आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की बेटी सोनी ने मामा और मामी पर गोली मारकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि मामी पिता के साथ ही रह रही थीं। कुछ समय पहले मामा-मामी ने पिता को मार डालने की धमकी भी दी थी। एसओ विपिन मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। बेटी की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। बताया कि मृतक के अपने साली की पत्नी से संबंध होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस जांच में पता चला है कि ससुराल आने-जाने के चलते कई साल पहले अनिल के संबंध सत्यनारायण की पत्नी लक्ष्मी से हो गए थे। इसकी जानकारी होने पर सत्यनारायण ने लक्ष्मी को घर से निकाल दिया था। इसके बाद लक्ष्मी औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम नबादा पिता राम आसरे के घर पर चली गई थी। जानकारी होने पर अनिल भी उसके साथ रहने के लिए चला गया था। मृतक की पत्नी सुमन की दो वर्ष पूर्व आग से जलने से मौत हो गई थी। अनिल के एक पुत्री सोनी (25) की शादी हो गई है। बड़े पुत्र रिकू की मौत हो गई थी जब कि छोटे पुत्र सुंदरम शादीशुदा है।



अनिल के झगड़ने से महिला लक्ष्मी दो माह अपने मायके से वापस अपनी ससुराल ग्राम हलूपुरा आकर रहने लगी थी। मंगलवार की अनिल कुमार उर्फ पप्पू ग्राम हलूपुरा पहुंचा था। पुलिस के अनुसार प्रतीत हो रहा है कि अनिल बैग में रखकर ही तमंचा लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed