{"_id":"590f4e2b4f1c1bdb55850f6a","slug":"marudhar-engine-fail-delhi-hawda-down-track-effected","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरुधर का इंजन फेल, दिल्ली हावड़ा डाउन ट्रैक बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरुधर का इंजन फेल, दिल्ली हावड़ा डाउन ट्रैक बाधित
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 07 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
भरथना रेलवे स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस का फेल हुआ इंजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात जोधपुर से वाराणसी जा रही मरुधर एक्सप्रेस का इंजन भरथना रेलवे स्टेशन पर फेल होने से दिल्ली हावड़ा डाउन ट्रैक करीब 2 घंटे बाधित रहा। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान कई एक्सप्रेस ट्रेनें पीछे रुकी रहीं।
विज्ञापन
जोधपुर से वाराणसी जा रही 14854 मरुधर एक्सप्रेस को भरथना स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर रोका गया। ट्रेन का भरथना में कोई स्टापेज नहीं है। स्टेशन के प्लेटफार्म एक लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को कानपुर तक ले जाने के लिए ड्राइवर और गार्ड को इस ट्रेन से लाया गया। इन्हें उतारने के लिए ट्रेन रात 12.41 बजे यहां रुकी। सिगनल मिलते ही जैसे ही मरुधर को बढ़ाया गया, इंजन फेल हो गया। चालक ने 12.53 बजे इंजन के खराब होने की सूचना भरथना स्टेशन अधीक्षक मुहम्मद एवराल को दी। ट्रेन मेन ट्रैक पर होने से पूरा डाउन ट्रैक बाधित हो गया। मरुधर के पीछे आने वाली सभी ट्रेेनें रास्ते में ही रोक दी र्गइं। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन को काटकर मरुधर में लगाया गया। 2.53 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच स्वर्णजयंती और वैशाली एक्सप्रेस को पीछे ही रोक दिया गया। भरथना स्टेशन अधीक्षक मुहम्मद एवराल ने बताया कि मरुधर का इंजन सही किया जा रहा है।
विज्ञापन
पानी के लिए भटकते रहे यात्री
भरथना। इंजन फेल होने के कारण दो घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही मरुधर एक्सप्रेस के यात्री पानी के लिए परेशान रहे। नल और हैंडपंप सही न होने से यात्रियों को पानी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन