फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Markets bustle with bumper arrivals of paddy; prices reach up to Rs 3,400 per quintal.

Etawah News: धान की बंपर आवक से गुलजार हुईं मंडियां, 3400 रुपये क्विंटल तक पहुंचे भाव

Fri, 16 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Markets bustle with bumper arrivals of paddy; prices reach up to Rs 3,400 per quintal.
फोटो 14:: शहर की नवीन मंडी में आढ़तों पर लगे धान के ढेर। संवाद - फोटो : सांकेतिक
इटावा। धान की कटाई तेज होने के साथ ही जिले की मंडियों में रौनक बढ़ गई है। इटावा, जसवंतनगर और भरथना की मंडियों में सुबह से ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से धान लेकर पहुंच रहे हैं। उपज के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। शुक्रवार को जिले की मंडियों में धान का भाव करीब 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। आवक बढ़ने के साथ खरीदारी में तेजी आने से मंडियों में कारोबार भी गति पकड़ रहा है।
विज्ञापन

नवीन मंडी में इस समय इटावा मंडी में प्रतिदिन करीब 80 हजार पैकेट धान की आवक हो रही है। एक पैकेट में 50 किलो धान होता है। इसी तरह भरथना मंडी में रोजाना करीब 30 हजार और जसवंतनगर मंडी में लगभग 50 हजार पैकेट धान पहुंच रहा है। तीनों मंडियों में धान की बड़ी मात्रा में आवक से कारोबारियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। आढ़तिया सतीश कुमार ने बताया कि इस समय अगेती बासमती धान की कटाई तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

खेतों में कटाई पूरी करने के बाद किसान उपज लेकर सीधे मंडी पहुंच रहे हैं। इससे मंडियों में लगातार धान की आवक बनी हुई है। अच्छी कीमत मिलने से किसानों को भी राहत मिल रही है। व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल ने बताया कि इस बार मंडियों में गीले धान की भी अच्छी खरीद-बिक्री हो रही है। इससे किसानों को धान सुखाने के लिए अतिरिक्त इंतजार और मेहनत नहीं करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटाई के तुरंत बाद उपज बेचने का मौका मिलने से किसानों का समय बच रहा है। वहीं, मंडियों में खरीदारी बढ़ने से व्यापारियों में भी उत्साह है। धान की कटाई में तेजी और बेहतर भाव के चलते आने वाले दिनों में मंडियों में आवक और बढ़ने की उम्मीद है।

फोटो 14:: शहर की नवीन मंडी में आढ़तों पर लगे धान के ढेर। संवाद

फोटो 14:: शहर की नवीन मंडी में आढ़तों पर लगे धान के ढेर। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed