{"_id":"5edbe43e8ebc3e85b54f8863","slug":"mall-open-etawha-news-knp5641298197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से खुल जाएंगे मॉल, होटल और रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से खुल जाएंगे मॉल, होटल और रेस्टोरेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोरोना महामारी की वजह से करीब ढाई महीने से बंद शहर के मॉल, होटल एवं रेस्टोरेंट के दरवाजे 75 दिन बाद 8 जून को खुलेंगे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से धंधा पहले की तरह पटरी पर आने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
शास्त्री चौराहा स्थित होटल प्रेम विशाल के संचालक विपुल शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन के चलते बीते ढाई माह में करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बंद के दौरान बिजली का बिल आदि जमा करना पड़ा है। 8 जून से होटल खुलने के बाद प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए आने वाले लोगों के सैनिटाइजर का इंजमाम करेंगे।
स्टेशन रोड पर रेस्टोरेंट चलाने वाले पप्पन सिंधी ने बताया तैयारी तो उन्होंने भी पूरी कर ली है। दिक्कत यह है पहले दिन कितनी मात्रा में खाना बनवाएं। कितने कर्मचारी बुलाएं। बताया ढाई माह की अवधि में करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है। बताया मास्क लगाकर आने वाले लोगों को ही अंदर आने की इजाजत होगी। होटल पर सैनेटाइजर रखेंगे। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक मेज पर दो व्यक्तियों को ही बैठाएंगे।
विज्ञापन
शास्त्री चौराहा स्थित बाबा मॉल के मैनेजर राहुल भदौरिया का कहना है कि अब जो नुकसान होना था हो गया उसे भूलकर नए सिरे से काम शुरु करने की तैयारी में लगे हैं। मॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। सैनिटाइजर रखेंगे। ज्यादा भीड़ न लगे इसको लेकर गार्डों को निर्देश देना होगा।
फास्टफूड के कारोबारी क्षितिज दीक्षित का कहना है कि लॉकडाउन होने से रोजाना करीब 10 हजार रुपये का कारोबार होता था। ढाई माह की बंदी की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा। बताया कर्मचारी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखकर मास्क और ग्लव्स पहनकर काम करेंगे। एक मेज पर दो से ज्यादा ग्राहकों को बैठने की इजाजत नहीं होगी। बिना मास्क लगाए किसी को आने नहीं देंगे। सैनिटाइजर की व्यवस्था करेंगे।