{"_id":"61ae5346e495a945ac16df70","slug":"mahaamaaree-ekt-ke-145-maamale-honge-vaapas-etawah-news-knp66810071","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी एक्ट के 145 मामले होंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी एक्ट के 145 मामले होंगे वापस
विज्ञापन
इटावा। कोरोना काल की पहली व दूसरी लहर के दौरान जिले के 145 लोगों पर दर्ज महामारी एक्ट सभी मामले वापस होंगे। शासन का आदेश मिलने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
शासन ने न्यायालय को भी महामारी एक्ट के मामले वापस लिए जाने के बाबत विधिक प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार सचान ने सहायक अभियोजन अधिकारी आशुतोष सिंह को शासन के आदेशानुसार महामारी एक्ट के तहत मामले वापस लिए जाने की जानकारी पत्र के माध्यम से दी है।
कोरोना की पहली व दूसरी लहर में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कोविड गाइडलाइन शासन ने जारी की थी। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को दिए थे।
विज्ञापन
जिले में महामारी एक्ट के 145 मामले दर्ज हुए थे। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। पिछले दिनों ने शासन ने महामारी एक्ट के तहत दर्ज सभी मामलों को वापस लिए जाने के निर्देश सभी जिलों के डीएम व एसएसपी को दिए थे।
इसके बाद पुलिस अफसरों ने महामारी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की सूची अफसरों को सौंप दी थी। 145 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के मामले दर्ज होने की जानकारी एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने दी।