फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   LPG cylinders have not been found by consumers

रसोई गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
LPG cylinders have not been found by consumers
गैस गोदाम के बाहर लाइन लगाए उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को पक्का बाग स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी पर हंगामा किया। गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर मुख्य रोड पर आकर सिलिंडर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने आधा घंटे में गैस सिलिंडर दिलाने का भरोसा दिया तो जाम खोला। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर सिद्धार्थ व सीओ सिटी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने जाम लगाने पर तीन लोगों को हिरासत लिया। बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। अफसरों ने गैस की आपूर्ति सही ढंग से न कर पाने पर एजेंसी के प्रोपराइटर से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई जो छुटटी के बाद बस, टेंपो से घर जा रहे थे। यात्री बसें भी फंसी रही।  लक्ष्मी गैस एजेंसी पर गैस रिफिल न मिलने पर आक्रोशित उपभोक्ता अपना अपना सिलिंडर लेकर बाहर सड़क पर आ गए और पक्का बाग मार्ग पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि पांच दिन से गैस नहीं मिल रही है। महादेव सिंह ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से आ रहे हैं लेकिन गैस रिफिल नहीं मिली। यही बात देवेंद्र तिवारी व मुकेश ने कही। सावित्री देवी ने बताया कि वह सोमवार से रोज आ रही हैं उन्हें लौटा दिया जाता है। त्यौहार सिर पर है। गैस मिल नहीं रही है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में सफल रही। इसके बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन


उधर सूचना पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ व सीओ सिटी डा. अंजनी कुमार चतुर्वेदीे फोर्स के मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जाम खुल चुका था। लोग गैस एजेंसी गोदाम पर सिलिंडर के लिए लाइन लगाए थे। उक्त अधिकारियों ने जाम लगाए जाने पर एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि महिला को मौके पर ही छोड़ दिया। जबकि अन्य तीनों को कुछ देर तक थाने पर बैठाने के बाद छोड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लक्ष्मी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर तरनजीत सिंह ने बताया कि सुबह एक गाड़ी गैस रिफिल की वितरित हो चुकी थी। दूसरी गाड़ी के आने में देरी हो गई। इसी को लेकर कुछ अराजक तत्वों ने जाम लगा दिया। चार पांच दिन से गैस रिफिल वितरण न होने के आरोप मिथ्या हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed