{"_id":"ee6f576ec1f3415df7c4db2a0291453a","slug":"loder-thrashed-to-youth-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर ने युवक को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना के गांव मल्होसी के पास सड़क के किनारे खड़े एक किशोर
विज्ञापन
को लोडर ने रौंद दिया। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो
गया। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग घायल किशोर
को जिला अस्पताल ले गए । जहां से किशोर को रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते
समय रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया।
भरथना के गांव साम्हों निवासी श्याम सुंदर का पुत्र अंकुश (16) शुक्रवार को अपने पिता के साथ मोपेड लेकर घर से निकला था। रास्ते में श्याम सुंदर शौच करने के लिए रुक गए। सड़क किनारे मोपेड के सहारे अंकुश खड़ा हो गया। तभी तेज रफ्तार लोडर ने अंकुश को रौंद दिया।
इस हादसे में अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हाते ही चालक लोडर को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। साथ ही उसका पिता भी आ गया। सभी लोग घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसे आगरा के लिए रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।