फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lock on booth, blo late

लटके रहे ताले तो कहीं देर से पहुंचे बीएलओ

Mon, 07 Nov 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
lock on booth, blo late
इटावा। निकाय चुनाव के लिए जारी मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के बाद आपत्तियां ली जा रही हैं। बीएलओ इसमें गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। आज अंतिम दिन है लेकिन रविवार को कई बूथों पर बीएलओ नहीं बैठे। कई जगह देरी से पहुंचने के कारणा लोग लौट गए। अधिकांश बूथों पर सुबह 11 बजे तक ताले लटके रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि शहर क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक तहसील में थी। इसलिए वह बूथों पर देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

इकदिल के अधिकांश बूथों पर पड़े रहे ताले
इकदिल। रविवार सुबह 11:30 बजे प्राथमिक विद्यालय खेड़ा महाराजपुर में ताला लटक रहा था। 11:45 बजे उप्र कंपोजिट विद्यालय में भी ताला पड़ा था। प्राथमिक विद्यालय बड़ी फूफई का बूथ भी दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। ग्राम छोटी फूफई सुरेंद्र बाबू राजपूत ने बताया कि उन्हें बहू का वोट बनवाना है। जब बीएलओ से फोन पर पूछा तो उन्होंने बताया कि रविवार है। इसलिए सोमवार को आना। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय इंधौआ में भी ताला था।
विज्ञापन

जसवंतनगर के बूथों पर देरी से शुरू हुआ काम
जसवंतनगर। बूथ चार गुलाबबाड़ी पूर्वी पर बीएलओ पंकज कुमार सुबह 11 बजे पहुंचे। इन्होंने चार नाम काटे और चार नए वोट जोड़े। बूथ पांच पर पश्चिमी बीएलओ संजय सिंह 10:45 बजे पहुंचे। इसके बाद उन्होंने काम शुरू किया। वार्ड नौ कटरा खूबचंद में बीएलओ हरिओम देर से पहुंचे। उन्होंने 12 नए मतदाता जोड़े। होमगंज में बीएलओ आशीष शाक्य ने 20 नए नाम जोड़े। गुलाब बाड़ी बूथ पर आए रौनक ने बताया कि वह बूथ पर वोट देखने आए थे। पिछले सप्ताह जो सूची आई थी, उसमें उनका नाम नहीं था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी बंद, स्कूल में किया काम
भरथना। बीआरसी कार्यालय के गेट में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे ताला पड़ा मिला। महिला बीएलओ ने कुछ देर इंतजार के बाद पड़ोस के प्राथमिक विद्यालय में बैठकर काम किया। बीआरसी में दो बूथ हैं। बीएलओ आरती दुबे, सीता देवी ने बताया कि कार्यालय बंद होने पर स्कूल में बैठे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ 46, 47 पर बीएलओ आशा देवी, नीरू शुक्ला मौजूद रही। बूथ पर दोपहर तक सन्नाटा रहा। (संवाद)
बकेवर और लखना में भी सुस्त चाल
लखना और बकेवर में भी बीएलओ देरी से बूथों पर पहुंचे। लखना के केआर बालिका इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक पाठशाला प्रथम व द्वितीय पर बीएलओ दो घंटे देरी से पहुंचे। बकेवर जनता इंटर कॉलेज और कंपोजिट विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, नगला बनी बरात घर और प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ 11 बजे पहुंचे। कई लोग बूथों पर ताले देखकर लौट गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट लखना आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डॉ. सुरेशचंद्र ने बताया कि लखना क्षेत्र के बीएलओ की बैठक बुलाई गई थी। इस कारण देर हो गई। (संवाद)
इनके हाथ लगी निराशा
- बकेवर लखना नगर पंचायत के कालका मुहाल निवासी पूर्व फौजी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके परिवार के चारों वोट काट दिए गए। पिछले चुनावों तक सभी वोट डालते रहे हैं। इस बार सूची में नाम नहीं हैं। वहीं कस्बा लखना कालिका मुहाल प्रथम के ही हितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका वोट भी काट दिया गया।

- लखना के ही लोहिया नगर वार्ड के बंटी दुबे ने बताया कि उनके घर के पांच वोट बनने थे। सभी ने बीएलओ की ओर से दिए गए फार्म भी भरे थे। इसके बावजूद सिर्फ भतीजे अजीत का नाम जुड़ा है। बीएलओ ने दोबारा फार्म भरकर देने के लिए कहा है। बकेवर कस्बे के गांधी नगर वार्ड के कमल शर्मा ने बताया कि उनका वोट नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed