फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Loans, subsidies, said the problem

उद्योग बंधुओं ने लोन, सब्सिडी की समस्या बताई

Sat, 18 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 18 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Loans, subsidies, said the problem

उद्योग बंधु और व्यापारियों की समस्याएं तुरंत हल करने के निर्देश अधिकारियों को डीएम नितिन बंसल ने दिए हैं। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उद्योग बंधु समिति की बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर उद्योग बंधुओं ने लोन व सब्सिडी की समस्या बताई। इस पर डीएम ने अग्रणी जिला बैक प्रबंधक को संबंधित बैंक एवं व्यापारी के साथ समन्वय बैठक कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत वर्ष 2014-15 के लिए आवंटित लक्ष्य 69 के सापेक्ष 174 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 58 मामलों में ऋण स्वीकृति तथा 41 मामलों में ऋण वितरण की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर 95.20 लाख रुपये की धनराशि के वितरण लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। महिला उद्यमी प्रोत्साहन योजना की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में 05 इकाइयों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।

इसी प्रकार हस्त विपणन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अब तक कुल 36 हस्तशिल्पियों को योजना का लाभ देकर लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 1.20 लाख रुपये का वित्तीय एवं 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था।


इसमें ब्रीड्स वर्क एवं पटसन कला में 10-10 प्रशिक्षणार्थियों को छ:-छ: माह का प्रशिक्षण देकर लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत, उपायुक्त उद्योग, अग्नि शमन अधिकारी एवं उद्योग बन्धुओं व व्यापारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed