फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lioness Jessica breastfed the cubs in Etawah Safari

इटावा सफारी में शेरनी जेसिका ने शावक को दूध पिलाया

Tue, 16 Jan 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 16 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन

इटावा। लायन सफारी में शेरनी जेसिका दूसरे दिन अपने शावक को दूध पिलाकर दुलार रही है। सफारी प्रशासन के लिए सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि वह शावक को दूध पिलाने लगी है। अमूमन शेरनी प्रजनन के बाद शावकों को छोड़कर चली जाती है। ऐसे में शावकों को जीवित रहना बहुत मुश्किल हो जाता है। पूर्व के अनुभवों से सफारी प्रशासन को इस बार काफी राहत है। शावक खूब हष्ट पुष्ट है। अभी उसने अपनी आंखें भी नहीं खोली है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शावक और शेरनी की हर गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है।

विज्ञापन


शेरनी हीर ने 18 जुलाई 2015 को दो शावकों को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही शेरनी हीर ने दोनों शावकों से मुंह मोड़ लिया। उन्हें दूध भी नहीं पिलाया। मां से अलग होने  के कारण दोनों शावकों की उसी दिन मौत हो गई है। शेरनी जेसिका ने पहले भी दो शावकों को जन्म दिया। उसने पहले भी अपने शावकों को पूरा दुलार दिया। दोनों शावक शिंबा और सुल्तान इस समय सफारी की रौनक बने हुए हैं। जेसिका शावकों के लिए अच्छी मां साबित हुई है।
विज्ञापन

हालांकि शेरनी जेसिका से कम से कम दो या तीन शावकों के पैदा होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। सोमवार को उसने एक शावक को ही जन्म दिया। रात दो बजे तक सफारी के अधिकारी जागते रहे। परंतु इसके बाद कोई हरकत नहीं हुई। इटावा सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि 12 घंटे तक तो उम्मीद थी। अब और शावकों के जन्म लेने की उम्मीद नहीं है। शेरनी ने एक ही शावक को जन्म दिया है। वह शावक का पूरा ख्याल रख रही है। आने वाले दो तीन दिनों में शावक अपनी आंखें खोलेगा। इसके बाद ही उसके नर या मादा होने की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed