फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lion terror grips 84 villages in the ravines, leading to combing operations

Etawah News: बीहड़ के 84 गांवों में शेर की दहशत, हुई कांबिंग

Fri, 24 Apr 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lion terror grips 84 villages in the ravines, leading to combing operations
चकरनगर। कस्बा क्षेत्र के बीहड़ के गांव कोला में बब्बर शेर दिखने का वीडियो वायरल होने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसके चलते कोला, सिरसा, भोया, टिटावली, अर्रुकापुरा, प्रेमपुरा, सोनेपुरा, कोटरा, बिरौनाबाग, विडवा कला, मिटहटी, नदा, सहसों और पसिया समेत करीब 84 गांवों के लोग इस कदर भयभीत हैं कि वह शाम के समय से ही घर के बाहर निकलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन




बुधवार को जो वीडियो वायरल हुआ वह कोला गांव के बीहड़ का बताया गया था और उसमें टीले पर बब्बर शेर के बैठे होने का दावा किया जा रहा है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को भी सेंचुरी विभाग की टीम ने कोला गांव में पहुंचकर बीहड़ में कांबिंग की लेकिन बीहड़ में किसी बड़े वन्यजीव के पगचिह्न नहीं मिले। अधिकारियों का मानना है कि वीडियो में दिख रहा जानवर तेंदुआ भी हो सकता है हालांकि पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सेंचुरी विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को दें और खुद से उसका पीछा करने या पकड़ने की कोशिश न करें। इधर, डर के चलते किसानों ने खेतों में खड़ी फसल की देखभाल तक छोड़ दी है और अधिकांश लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed