{"_id":"fb6a9be232960455a77638078f167e8a","slug":"lion-safari-is-open-to-the-public-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में जनता के लिए खुल सकता है लायन सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में जनता के लिए खुल सकता है लायन सफारी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायन सफारी का कार्य तेज गति से चल रहा है। गुजरात के विशेषज्ञों को शेरों की देखरेख में लगाया गया है। पूरा प्रयास है कि मार्च में लायन सफारी जनता के लिए खोल दिया जाए। यह बात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
वह शनिवार को आगरा के बाह में आयोजित कार्यक्रम से लौटते समय यहां पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रविंद्र श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। बातचीत में उन्होंने कहा कि इटावा में नई जेल का निर्माण चल रहा है।
निर्माण पूरा होते ही पुराने जेल स्थल पर लोहिया पार्क का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि मैली यमुना की सफाई का कार्य शुरू किया गया तो प्रदेश सरकार केंद्र की पूरी मदद करेगी। वहीं राजनैतिक मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कुछ भी कहने से इंकार किया।
विज्ञापन
उन्होंने जिले के विकास की बात करते हुए कहा कि सैफई मेडिकल कालेज को यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की जा चुकी है और जल्द ही शहर के मध्य स्थित पुरानी जेल के नए स्थान पर शिफ्ट होने के बाद यहां लोहिया पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं। पुलों का निर्माण हो रहा है, जरूरतमंदों को पेंशन बांटी जा रही है। वहीं मुलायम के पीएम बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने राजनैतिक मामलों पर किसी भी प्रकार की कोई बात करने से साफ इंकार कर दिया।