फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lion Safari four new safari park

लायन सफारी में बनेंगे चार नए सफारी पार्क

Sat, 23 Jan 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो इटावा। Updated Sat, 23 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lion Safari four new safari park
शेरों की शरण स्थली लायन सफारी में भालू, एंटीलोप (परमानेंट सींग वाले-काला हिरन, चौसिंघा, नील गाय आदि), तेंदुआ और हिरन (हर साल सींग टूटकर नई उगती है-सांभर, चीतल, बारासिंघा आदि) सफारी के लिए पार्क बनाए जाने को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद वन विभाग व निर्माण दायी संस्था आवास विकास ने सफारी पार्क का प्रस्ताव बनाकर सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए) को दिया गया। जैसे ही सीजेडए इस पर स्वीकृति देती है लायन सफारी के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी के विस्तार क ो हरी झंडी देते हुए इसके निर्माण की जिम्मेदारी आवास विकास को सौंपी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार नए सफारी कुल 102 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाए जाएंगे जो लायन सफारी के ठीक पीछे पश्चिमी छोर पर लुहन्ना गांव गांव की ओर होंगे। सीजेडए से अनुमति मिलने के बाद लायन सफारी पार्क में भालू सफारी, एंटीलोप सफारी, तेंदुआ सफारी व हिरन सफारी का निर्माण शुरू हो जाएगा। वन विभाग और आवास विकास द्वारा संयुक्त रूप से तैयार प्रस्ताव में सफारी पार्क से जुड़े सभी बिन्दुओं को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लायन सफारी पार्क का जो प्राथमिक तौर का नक्शा तैयार किया गया है वह कुल 102 हेक्टेयर क्षेत्रफल का है। जिसमें 21 हेक्टेयर में भालू सफारी, 31 हेक्टेयर में एंटीलोप सफारी, 30 हेक्टेयर में मृग सफारी व 20 हेक्टेयर में तेंदुआ सफारी बनाया जाएगा।

सफारी पार्क के बनने वाले चारों सफारी में दो-दो वाटर होल बनाए जाएंगे। इन वाटर होल को बनाने का उद्येश्य ये है कि जानवरों को प्रकृति के निकट रखा जा सके। जिस तरह से जंगलों में पोखरों तालाबों में जानवर अठखेलिंया करते हैं। उसी तरह से सफारी में भी जानवर मस्ती कर सकें। यह वाटर होल जानवरों के लिए प्राकृतिक पेयजल स्थल की तरह होंगे।  


इटावा। लायन सफारी पार्क के लायन सफारी में जहां बब्बर शेरों की ब्रीडिंग ब्रीडिंग सेंटर पर कराई जा रही है। वहीं, भालू, तेंदुआ,  एंटीलोप व हिरन सफारी में जानवर ब्रीडिंग सेंटर पर नहीं बल्कि प्राकृतिक रूप से ब्रीडिंग करेंगे। यही कारण है कि इन सभी सफारी में ब्रीडिंग सेंटर का निर्माण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed