फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lion cubs little roar reverberate in Safari

लायन सफारी में गूंजेगी नन्हे शावकों की दहाड़

Thu, 04 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/आशुतोष मिश्र, लखनऊ/इटावा
ब्यूरो/आशुतोष मिश्र, लखनऊ/इटावा Updated Thu, 04 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Lion cubs little roar reverberate in Safari

सीएम अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लायन सफारी में दो महीने बाद नन्हे शावकों की दहाड़ से गूंज उठेगा।

विज्ञापन


वाइल्डलाइफ इतिहास में सूबे के के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में अगस्त में पहली बार एशियाई बब्बर शेरों का कुनबा आबाद होने वाला है। इटावा केएशियाई बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में करीब 8-9 हफ्ते पहले करवाई गई तीनों जोड़ों की मेटिंग के बाद दो मादाओं में ‘उम्मीदों के लक्षण’ सामने आए हैं।

गर्भवती होने वाली दोनों ही मादा 5-6 साल आयु वर्ग की हैं। इन्हें दिसंबर 2013 में  गुजरात के शक्करबाग जू से लखनऊ चिड़ियाघर लाया गया। अप्रैल 2014 में से लेकर सितंबर तक एक-एक कर इन्हें लायन सफारी भेजा गया।
विज्ञापन


फरवरी-मार्च में सभी जोड़ों की मेटिंग के प्रयास किए गए। यह सब सिंगापुर से आए विशेषज्ञों और आईवीआरआई बरेली के डॉक्टरों के ग्रुप की देखरेख में हुआ। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


5-6 हफ्तों की मॉनिटरिंग करने के बाद विशेषज्ञों को उम्मीद की किरण दिखी। करीब 10-12 दिन पहले ही इंडियन वेटेनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई), बरेली के विशेषज्ञों की टीम ने ब्रीडिंग सेंटर का दौरा भी किया है।

इटावा लायन सफारी, बब्बर शेर प्रजनन केंद्र के निदेशक केके सिंह ने बताया कि बीते दिनों हमने तीनों ही जोड़ों की मेटिंग करवाई। दो मादाओं में संभावना नजर आई।

40-50 दिन में सकारात्मक लक्षण मिले हैं लेकिन हमें उनके शारीरिक लक्षणों में बदलाव का इंतजार हैं, जो 80 दिनों की अवधि के पूरा होते-होते सामने आने लगेंगे। दोनों की राउंड द क्लॉक देखभाल की जा रही है।

400 हेक्टेयर में फैला है लायन सफारी
इटावा में लायन सफारी का सपना सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने देखा था। पिता के इस सपने को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरा किया है।

400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में डवलप हो रही लायन सफारी में बब्बर शेर प्रजनन केंद्र, सैलानियों के लिए सफारी पार्क के अलावा कई अन्य वन्यजीवों की सफारी भी बनेंगे। इनमें शेरों के रहने के लिए बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं।


सैलानी यहां बख्तरबंद गाड़ियों में एशियाई बब्बर शेरों को बहुत करीब से देख सकेंगे। वर्ष 2015 के आखिर तक इसे पब्लिक के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

सफारी में डेवलप होगी ‘अनाकोंडा’ विंग
हॉलीवुड फिल्मों में अपने आकार से लोगों के जेहन में खौफ पैदा करने वाला अनाकोंडा (भारी भरकम अजगर) यहां भी दिख सकता है। सफारी केबड़े हिस्से के जंगलों में अजगरों की खासी मौजूदगी है। अधिकारियों की प्लानिंग है कि एक विंग पाइथन और अनाकोंडा की भी प्रजाति यहां डेवलप किया जाए। अभी यह केवल दक्षिण के कुछ चिड़ियाघरों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed