फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lineman died due to current

पोल पर चढे़ लाइनमैन की करंट से मौत

Sun, 04 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 04 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
lineman died due to current
ख्‍ांभ्‍ाा - फोटो : प्रप्तीकात्‍मक

लखना बिजली घर में तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन की पोल पर चढ़कर लाइन सही करने के दौरान करंट लगने से मौत ही गई। बिजली घर पर मौजूद एसएसओ घटना के बाद लॉग शीट लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

 लखना बिजलीघर में तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन विनोद यादव पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम नील देवता थाना लवेदी शनिवार को लखना टाउन की लाइन में फाल्ट सही करने लखना चकरनगर मार्ग पर बिजली घर के पास पोल पर चढ़ा था। बिजली घर से रानीपुरा गांव जाने वाली 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन भी लखना टाउन की लाइन के ऊपर से गुजरी थी। विनोद ने लखना टाउन की लाइन का फाल्ट ठीक करने के लिए लखना बिजली घर में तैनात एसएसओ संतोष से शटडाउन ले लिया। लेकिन रानीपुरा को जाने वाली 11 हजार  की हाईटेंशन लाइन का शटडाउन नहीं लिया। पोल पर लाइन में फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन विनोद ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से वह पोल पर ही चिपक गया। लोगों ने ये देख सप्लाई बंद कराई। उसे महेवा अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लखना बिजली घर में मौजूद एसएसओ संतोष लॉग शीट लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष बकेवर भोलू सिंह भाटी, लखना चौकी इंचार्ज विजय सिंह यादव, एसडीओ भूपसिंह, प्रभारी जेई कन्हैया लाल, ठेकेदार अशोक यादव मौके पर पहुंचे। मृतक लाइनमैन के भतीजे दीपेश यादव को ठेकेदार ने ढाई लाख की चेक दी है। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर इत्तफाकिया मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed