फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard showing twice in CCTV camera

सीसीटीवी कैमरे में दो बार दिखा तेंदुआ

Mon, 15 Jan 2018 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 15 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Leopard showing twice in CCTV camera
सीसीटीवी कैमरे में कैद तेदुआ की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चार दिन पहले इटावा सफारी पार्क की बाउंड्री में बस्ती की तरफ से घुसा तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे की पकड़ में आ गया है। तेंदुआ वयस्क है वह किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद अब सफारी प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। तेंदुए को जिंदा पकड़ने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित वन कर्मियों की टीम को लगाया है। तेंदुआ को बेहोश करने के लिए पशु चिकित्सा टीम को अलर्ट रखा गया है। वहीं हिरन सफारी की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया है। रात में सफारी के बफर (ब्रीडिंग) क्षेत्र में निगरानी के लिए नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में 10 जनवरी को अज्ञात जानवर घुसने की जानकारी सफारी प्रशासन को मिली थी। 13 फरवरी को एक नील गाय को जानवर ने मार डाला। इस पर सफारी प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जानवर के पग मार्क देखे। पग मार्क एवं नील गाय के मारने के तौर तरीकों से सफारी प्रशासन ने बफर क्षेत्र में तेंदुए होने आशंका जताई थी। 14 जनवरी की रात 1 बजकर 31 मिनट पर एवं सुबह 4 बजे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुआ नजर आ गया। तेंदुआ होने की पुष्टि होते ही सफारी प्रशासन ने उसे पकड़ने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। रात में वाच टावरों के माध्यम भी निगरानी बढ़ा दी गई है। छह दस्ते बनाकर गश्त की जा रही है।
विज्ञापन


तेंदुए के पिंजरा के पास बांधी बकरी
सफारी पार्क में तेंदुआ को पकड़ने के लिए सफारी प्रशासन ने बफर क्षेत्र में तेंदुआ को जिंदा पकड़ने के लिए पिंजरा रविवार को ही तैयार कर दिया था। सोमवार को पिंजरा के पास एक बकरी भी बांधी गई है। बकरी का शिकार करने जैसे ही तेंदुआ आएग वह पिंजरे में फंस जाएगा। सफारी के प्रशिक्षित वन कर्मी उसके जिंदा पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बफर क्षेत्र में है घना जंगल
इटावा। सफारी पार्क में हिरन सफारी की बाउंड्री के बाद बफर क्षेत्र है। बफर क्षेत्र में अभी भी घना जंगल है। इस क्षेत्र में करीब 50 नीलगायों की मौजूदगी भी बताई जाती है। इस क्षेत्र में दिन में भी किसी भी जानवर को ढूंढना मुश्किल है। ऐसे में तेंदुए को तलाशना बड़ी चुनौती है।


तीन दिन चलता है एक शिकार
इटावा। तेंदुआ ऐसा जानवर है जो एक बार किसी जानवर का शिकार करने के बाद तीन दिन तक बिना भोजन के रह सकता है। 13 जनवरी को तेंदुए ने नील गाय का शिकार किया। इसके बाद सफारी प्रशासन को उम्मीद है कि वह 16 जनवरी तक जरूर शिकार करने निकलेगा। जैसे ही वह शिकार पर निकले उसको पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है।निगरानी के लिए छह जोड़ी कैमरा ट्रैप लगे हैं। तीन स्थायी और दो सचल दल कुल पांच दल सफारी के बफर क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। बफर क्षेत्र की बाउंड्री के मध्य दो कैंप स्थापित कर कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इटावा सफारी पार्क के डायरेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछा दिया गया है। शीघ्र ही वह पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed