{"_id":"64c8050872843b4ef50a2c84","slug":"lathi-poles-in-domestic-dispute-allegation-of-fire-etawha-news-c-216-1-etw1002-1240-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: घरेलू विवाद में लाठी-डंडे, फायर का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: घरेलू विवाद में लाठी-डंडे, फायर का आरोप
Tue, 01 Aug 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद में लाठी-डंडे, फायर का आरोप
जसवंतनगर। सैफई रोड पर स्थित पडरपुरा गांव में घरेलू बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। एक भाई अमित कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके भाई राजीव कुमार से उसका घरेलू बंटवारे को लेकर रविवार को विवाद हो गया तो बड़े भाई राजीव ने इस घटना की जानकारी अपने ससुरालीजनों को दे दी। सूचना पर पहुंचे ससुराली और सहयोगी सुदीश, सुखदीप, बीपी, करू निवासीगण पृथ्वीपुरा थाना करहल घर पर आकर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। गांव के लोगों ने रोका तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अमित ने फायर करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। (संवाद)