फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lashed Flowers on sai palki yatra

साईं पालकी यात्रा पर बरसाए फूल

Thu, 25 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 25 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
lashed Flowers on sai palki yatra

भरथना नगर में गुरुवार को साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
इसके दर्शनों को भारी संख्या में भक्तों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। जगह-जगह भक्तों ने पालकी यात्रा का स्वागत किया। चारों ओर साईं बाबा के भजन गूंजे।

नगर के मोहल्ला राजागंज स्थित श्रीरामजानकी मंदिर से निकली साईं बाबा की पालकी यात्रा सबसे पहले कुंअरा पहुंची। यहां ग्रामवासियों ने पूजा-अर्चना कर साईं बाबा की आरती उतारी। मोतीगंज में भी जोरदार स्वागत हुआ।

यात्रा के दौरान फूलों से भरी डीसीएम से बाबा की पालकी पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। भक्तों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। तिलक रोड होते हुए यात्रा बस स्टैंड के पास पहुंची।
विज्ञापन


यहां सड़क को दोनों ओर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भक्तों ने पालकी की आरती उतारी।
पालकी यात्रा में धार्मिक गीतों पर भक्तों की टोलियां डांस करते हुए चल रही थीं।

यात्रा बालूगंज, पुराना भरथना, बजाजा लाइन चौराहा, आजाद रोड, मंदिर दानसहाय, गिरधारीपुरा, सती मंदिर होते हुई शाम करीब 4 बजे श्रीबालरूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर परिसर में स्थित साईं धाम पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां भंडारे का आयोजन किया गया था। मंदिर संस्थापक बदन सिंह चौहान, मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पं. शीतल प्रसाद अवस्थी, राजकुमार कुशवाहा फिरोजाबाद, मंदिर निरीक्षक अमित यादव आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed