फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lalbaugcha Raja enshrined in homes, temples, and pandals.

Etawah News: घर, मंदिर और पंडालों में विराजे लाल बाग के राजा

Tue, 15 Sep 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lalbaugcha Raja enshrined in homes, temples, and pandals.
फोटो 31::::एसडी फील्ड में लगे पंडाल में बैठे गणपत्ति बप्पा का पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

फोटो 32::::पुरबिया टोला तलैया मैदान के पास बाबा रामदास मंदिर में सजे पंडाल में बप्पा की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ गणेश चतुर्थी महोत्सव,
विघ्नहर्ता की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु, लगाया मोदक का भोग
संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। शहर भर में सोमवार को सुबह से ही हर ओर गणेश चतुर्थी की धूम रही। जगह-जगह भगवान गणेश की आराधना के लिए भव्य पंडाल सजाए गए। इसके साथ ही मंदिरों और घरों में भी लाल बाग के राजा भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई।



मूर्ति स्थापना के साथ ही 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पंडाल, मंदिर और घरों में सुबह विधि-विधान के साथ प्रथम-पूज्य भगवान गणेश की स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता की पुष्प-माला पहनाकर आरती की। श्रद्धालुओं ने भगवान को मोदक का भोग लगाया। कई जगह पर भगवान की शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन




शहर के प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर में स्वामी सुबोधानंद महाराज की अगुवाई में गणेश स्थापना की गई। मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। गणेश स्थापना के बाद महा आरती हुई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद भगवान को मगध के लड्डुओं का भोग लगाया गया। मंदिर पर सुबह-शाम तक श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। शाम को भी मंदिर पर भव्य आरती हुई। शहर के एसडी फील्ड विकास यादव, हिरहर नारायण सक्सेना, नितिन सक्सेना, राजेंद्र यादव, राजा बाबू आदि की अगुवाई में बनाए गए पंडाल में भी सोमवार को गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहर के पुरबिया टोला में भी गणेश महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम के साथ हुआ। यहां भगवान गणेश की 11 फुट की मूर्ति की स्थापना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मिलकर भगवान की आरती की। इसी प्रकार से अशोक नगर स्थित मनोज यादव के आवास पर भी भगवान गणेश की स्थापना के साथ आरती हुई। आरती में परिवार के साथ आसपास के लोगों ने भी शामिल होकर प्रथम-पूज्य भगवान गणेश की आराधना की।




इसी प्रकार से रामलीला रोड स्थित राजपूत कॉलोनी में गणपति की सात फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना की गई। यहां छठवां गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हुआ। पं अतुल दीक्षित ने विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना कराई। महेवा क्षेत्र के निवाड़ीकला में मुख्य मार्ग से सटकर भव्य पंडाल बनाया गया। पंडाल में युवाओं ने सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की सात फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना की। सुबह मूर्ति स्थापना के बाद भव्य आरती हुई और इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed