{"_id":"585ebc7d4f1c1b1864e3d271","slug":"khooshbu-miss-and-priyanka-becomes-misses-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशबू मिस और प्रियंका बनीं मिसेस इटावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशबू मिस और प्रियंका बनीं मिसेस इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
मिस इटावा का ताज पहने खुशबू शाक्य।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा महोत्सव पंडाल में शनिवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शाम को मिस और मिसेस इटावा प्रतियोगिता हुई। जिसमें खुशबू शाक्य ने मिस और प्रियंका चौबे ने मिसेस इटावा का ताज पहना। इसके साथ ही सम्मेलन में बेबी शो समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन
शनिवार को महिला सम्मेलन में आयोजित मिस इटावा प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें कैटवॉक, टैलेंट, परिधान आदि राउंडों को पार कर अंतिम राउंड में तीन प्रतिभागी शिवानी, प्रियंका व खुशबू ने प्रवेश किया। जिसके बाद खुशबू को मिस इटावा चुना गया। जबकि शिवानी दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
वहीं मिसेस इटावा के फाइनल राउंड में पहुंची श्रेया चौधरी, प्रियंका चौबे व ऋतु तोमर में से प्रियंका चौबे को मिसस इटावा का ताज पहनाया गया। द्वितीय ऋतु तोमर व तृतीय श्रेया चौधरी रहीं। सम्मेलन में बेबी शो, मटकी रेस, सुई धागा प्रतियोगिता, कला कौशल प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेथी काटो, अपनी सखी सजाओ, पंखा बनाओ, पूजन का थाल सजाओ आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। जिसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। आयोजन में मधु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, वर्षा चौबे का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन की संयोजक विशाखा मिश्रा व मोनिका उमराव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन