{"_id":"6afdee6e21a21a9e77051f5c","slug":"brother-and-sister-die-in-accident-two-and-a-half-year-old-niece-in-icu-etawah-news-c-216-1-etw1015-153333-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हादसे में भाई-बहन की मौत ढाई वर्षीय भांजी आईसीयू में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हादसे में भाई-बहन की मौत ढाई वर्षीय भांजी आईसीयू में
विज्ञापन
फोटो 05:: शुभ तिवारी। फाइल फोटो
फोटो 06:: जिला अस्पताल में जानकारी देते शुभ के पिता आनंद तिवारी। संवाद
फोटो 07:: घायल राधिका। संवाद
फोटो 14:: आशी। फाइल फोटो
फोटो 15:: हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
-बुआ के घर जा रहा था, टिलीटीला गांव के पास डंपर ने बाइक में मारी टक्कर
-पिता का आरोप, हादसे के बाद बेटी के गले से सोने का हार और अन्य जेवर गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर टिलीटीला गांव के सामने पंचशील ढाबे के पास बुधवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि ढाई वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया। उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।
बकेवर थाना क्षेत्र के बहेड़ा महेवा मंदिर निवासी आनंद तिवारी ने बताया कि उनका इकलौता बेटा शुभ तिवारी उर्फ अभिषेक (25) बुधवार सुबह अपनी बहन आशी उर्फ आशु (28) पत्नी अन्नू और ढाई वर्षीय भांजी राधिका को बाइक से लेकर फूलपुर, अजीतमल स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। वहां बुआ के बेटे की शादी में तेल का बुलावा कार्यक्रम था।
शुभ दोनों को कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए बुआ के घर छोड़ने जा रहा था। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर टिलीटीला गांव के सामने पंचशील ढाबे के पास किसी डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने शुभ को मृत घोषित कर दिया। आशी और राधिका की हालत गंभीर होने पर उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में आशी की भी मौत हो गई। ढाई वर्षीय राधिका का सैफई में आईसीयू में उपचार चल रहा है। हादसे में उसका एक पैर टूट गया है।
विज्ञापन
पिता आनंद तिवारी ने बताया कि शुभ रायपुर में कृषि विभाग में निजी नौकरी करता था। नौ नवंबर को दादी का निधन होने पर वह घर आया था। बुधवार को उसे रायपुर लौटना था। ट्रेन का रिजर्वेशन भी करा लिया था। ट्रेन का समय होने से पहले वह बहन और भांजी को बुआ के घर छोड़ने जा रहा था, ताकि दोनों शादी के कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
पिता ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद उनकी बेटी आशी के गले से सोने का हार और अन्य जेवर गायब हैं। शुभ दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन आभा तिवारी हैं। पिता खेती-किसानी करते हैं। बेटे और बेटी की मौत से मां मीरा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि हादसा करने वाले डंपर की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।