फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kavi sammelan in etawah mahotsava

...ये मासूमों के कातिल हैं, मुसलमान नहीं

Mon, 22 Dec 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 22 Dec 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
kavi sammelan in etawah mahotsava
इटावा महोत्सव के तहत नुमाइश पंडाल में शनिवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। सर्द रात में श्रोताओं की भीड़ कवियों के रचनाओं को सुनने के लिए रात के आखिरी पहर तक पंडाल में जमी रही।
विज्ञापन


देश के नामचीन कवियों ने काव्यपाठ करके श्रोताओं को दिल जीत लिया। किसी ने देश भक्ति की रचना को पढ़ी तो किसी ने आतंकवाद की व्यथा व्यक्त की। हास्य कवियों ने बीच-बीच में श्रोताओं को गुदगुदाया भी।
विज्ञापन


वैसे तो सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था, लेकिन उनके न आने पर कवि सम्मेलन की शुरुआत कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कवि सम्मेलन की शुरुआत मेरठ से आईं कवयित्री अनामिका अंबर ने मां सरस्वती की आराधना करते हुए की। इसके बाद पंडाल के मंच से रात के आखिरी पहर तक कविताओं की झड़ी लगी रही।

कोटा राजस्थान से आए कवि कुंवर जावेद ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी कविता पढ़ी कि अंजाम से अंजान नहीं, सिर्फ शैतान है शैतान इंसान नहीं, इनको लाभ का क ख ग मालूम नहीं तो ये मासूमों के कातिल हैं मुसलमान नहीं।

टूंडला से आए हास्य कवि लटूरी सिंह लट्ठ ने श्रोताओं को गुदगुदाया। कवि सम्मेलन में मुंबई की अंजुम रहवर, अलीगढ़ के विष्णु सक्सेना, मथुरा के मनवीर मधुर, डॉ. राजीव राज, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, बरेली के महाश्वेता चतुर्वेदी आदि ने काव्यपाठ किया।

अध्यक्षता गाजियाबाद से पधारे कवि कुंवर बेचैन ने की। संचालन सतना के अशोक सुदरानी ने किया। इससे पूर्व नुमाइश कमेटी के अध्यक्ष/डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कवियों को सम्मानित किया।


कार्यक्रम में नुमाइश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक गिरिराज नारायण अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed