{"_id":"56f045fb4f1c1bc41af14d39","slug":"kanpur-nagar-won-the-volleyball-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल का खिताब कानपुर नगर ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल का खिताब कानपुर नगर ने जीता
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में पासिंग परेड की सलामी लेती एसएसपी मंजिल सैनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जोन की अंतर जनपदीय कबड्डी, बास्केट बाल व वालीबाल प्रतियोगिता सोमवार से पुलिस लाइन में शुरू हुई। इसमें वालीबाल का खिताब कानपुर नगर ने जीता। फाइनल मुकाबले में इटावा को 2-0 हराकर जीत हासिल की। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसपी मंजिल सैनी ने किया।
वालीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच ललितपुर व फतेहगढ् के मध्य खेला गया इसमें ललितपुर ने फतेहगढ़ को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में जालौन ने कानपुर देहात को 2-0 से, तीसरे मैच में झांसी ने औरैया को 2-0 से, चौथे मैच में इटावा ने कन्नौज को 2-0 से हराया।
पहला सेमी फाइनल मैच कानपुर नगर व जालौन के बीच खेला गया। इसमें कानपुर नगर ने जालौन को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल में इटावा ने झांसी को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल की भावना से खेलें।
विज्ञापन
इससे आपसी सद्भाव व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस के कबड्डी, वालीबाल व बास्केट बाल ही प्रमुख खेल हैं। उद्घाटन अवसर पर एएसपी लल्लन सिंह, एएसपी क्राइम महात्मा प्रसाद सीओ शिवराज सिंह सीओ सैफई अरूण कुमार दीक्षित, सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर , सीओ ट्रैफिक चंद्र देव यादव , इंस्पेक्टर राधा मोहन द्विवेदी के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।