फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kajal, Pranshu, Ashish ran the fastest

काजल, प्रांशु, आशीष सबसे तेज दौड़े

Sat, 27 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kajal, Pranshu, Ashish ran the fastest
ताखा। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोरों में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ लगाकर बच्चों ने युवाओं को वोट बनवाने के लिये जगरूकता किया। बीईओ उपेंद्र कुमार भारती ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ बालिका संवर्ग में काजल ने प्रथम, नीति ने दूसरा और वैष्णवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में काजल ने प्रथम, नीति ने दूसरा और जूली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर 50 मीटर की दौड़ बालक संवर्ग में प्रांशु ने प्रथम, दीपक ने दूसरा, अभिनंदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं 100 मीटर दौड़ में प्रांशु ने प्रथम, कुंदन ने दूसरा, दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर पर बालिका संवर्ग 100 मीटर दौड़ में शुभी ने प्रथम, प्रिया ने दूसरा और सुधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रिया ने प्रथम, शुभी ने दूसरा, सुधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक संवर्ग 100 मीटर दौड़ में आशीष ने प्रथम, हैप्पी ने दूसरा, अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में आशीष ने प्रथम, हैप्पी ने दूसरा, अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर के निर्देशन में प्रतियोगिताएं कराई गईं। अमित चौहान और मोहित ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर अब्दुल हमीद, अमित सिंह, मोहित कुमार द्विवेदी, शिवकुमार, अमर सिंह और नीलम यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed