{"_id":"618c074f95e5272669626993","slug":"kabaddi-etawah-news-knp6631973142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में सुरपुरा ने लालपुरा की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में सुरपुरा ने लालपुरा की टीम को हराया
विज्ञापन
फोटो संख्या 11- बकेवर महोत्सव में कबड्डी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते सांसद डा रामशंकर कठेरिया
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। बकेवर महोत्सव का आगाज धूमधाम के साथ हुआ। महोत्सव के शुभारंभ पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर किया। रोचक मुकाबला मप्र, भिंड की सुरपुरा और लालपुरा इकदिल टीम के बीच हुआ। इसमेें सुरपुरा टीम 36 अंक हासिल कर विजेता घोषित हुई।
इससे पूर्व महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौबे ने विधायक सावित्री कठेरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत को पगड़ी पहनाकर, प्रतीक चिह्न व तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के लिए बेहद जरूरी है। ग्रामीण स्तर पर कबड्डी, फुटबाल आदि खेलों के आयोजन को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
अध्यक्ष अशोक चौबे ने बताया कि 12 व 13 नवंबर को दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता होगी। जिसमें कई इनामी कुश्तियां होंगी। दंगल में प्रदेश के अन्य जिलों के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व मध्यप्रदेश के पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे । इस मौके पर भरथना विधानसभा के प्रभारी श्रीकांत पाठक, अजीतमल ब्लाक प्रमुख मंजुल पांडेय, चेयरमैन बकेवर विनोद दोहरे, गोपाल मोहन शर्मा,सीपू चौधरी, जगराम सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, रामकुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।