फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kaam ruka

मुआवजा न मिलने पर पाइप लाइन का काम रुकवाया

Wed, 05 Jan 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
kaam ruka
किसानों के विरोध में रूका डीजल पाइप लाइन लगाने का कार्य - फोटो : ETAWAH
इटावा। मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने टूंडला से कानपुर जाने वाली इंडियन ऑयल की डीजल पाइप लाइन का काम बसरेहर में रुकवा दिया। ग्राम पंचायत मसनाई वाह ऑर्डर पुरा सदनपुरा के आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंच हंगामा किया।
विज्ञापन

फसल का मुआवजा न मिलने के चलते किसान विरोध कर रहे हैं। किसान अनुज यादव, प्रमोद कुमार, दफेदार सिंह, विशंभर सिंह आदि ने बताया कि साल 2013 में रेवाड़ी से कानपुर तक एक डीजल पाइप लाइन डाली गई थी। तब सभी को फसल का मुआवजा मिला था। साथ ही जमीन भी दी गई थी। अब टूंडला से कानपुर जाने वाली लाइन के लिए किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा जो पहली वाली पाइप लाइन है, वह उससे काफी दूर भी है। किसान ने बताया कि इस पाइप लाइन को भी पहले वाली लाइन के पास से निकालना चाहिए और किसानों को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

मसनाई ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राहुल यादव ने बताया कि किसानों ने काम रुकवा दिया है। इंडियन ऑयल की पाइप लाइन का काम करा रहे सुपरवाइजर मनजीत सिंह ने बताया कि लाइन पहले वाली पाइप लाइन से 18 मीटर दूरी पर निकाली जा रही है। मकान आदि बीच में आने पर लाइन की दूरी बढ़ानी पड़ती है। जिन किसानों का मुआवजा नहीं मिल पाया है उनको भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed