{"_id":"58f50a214f1c1b1a744719d1","slug":"jwelllery-marcket-will-be-in-cctv-secuirity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीसीटीवी की सुरक्षा में रहेगा सराफा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीसीटीवी की सुरक्षा में रहेगा सराफा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
cctv
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा का सराफा बाजार अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आ गया है। सराफा व्यवसाइयों के साथ आए दिन होने वाली टप्पेबाजी और अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सराफा एसोसिएशन की पहल पर सभी सराफा की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने कहा कि इटावा सदर के सराफा बाजार को सुरक्षा घेरा देकर सराहनीय कार्य किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से ये कार्य मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने इटावा सराफा बाजार में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। कहा कि कैमरे बिना पैसे के ऐसे नौकर हैं जो पूरी इमानदारी से चाकरी करते हैं। सही सुरक्षा प्रदान कर अराजकता पर कड़ी नजर रखते है। उन्होंने कहा कि इससे अपराधी लोगों पर अंकुश लगेगा। इससे पहले सराफा कमेटी के पदाधिकारियों ने कोतवाल जीवाराम यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा ने की। संचालन महामंत्री ओंकार प्रसाद मथुरिया ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संतोष कुमार सोनी, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, राजकुमार राजू, मनोज केसरवानी, अनिल सोनी, सत्य प्रकाश डींड़ा, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, परमानंद, राजू टंच वाले, अमित सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन