फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ITI student hanged himself

आईटीआई छात्र ने फांसी लगा जान दी

Sun, 10 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
ITI student hanged himself
इटावा। लाइनपार क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फ्रेंड्सकालोनी थाना क्षेत्र के तहत गांधीनगर मोहल्ला निवासी रामस्वरूप दिवाकर के बेटे मनोज कुमार (18) का शव घर में फांसी पर लटका मिला। बड़े भाई अवधेश ने बताया कि शनिवार शाम को मनोज घूम फिरकर लौटा। खाना खाया। बिजली चली गई तो मोबाइल पर गाने सुनने लगा था। आभास नहीं हुआ कि परेशान है लेकिन रात को फांसी लगा ली।
विज्ञापन

अवधेश ने बताया कि रविवार सुबह मनोज के न उठने पर पिता ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर धक्का देकर दरवाजा खोला तो मनोज पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि परिजनों के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed