फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Intermediate Student's Body Found Hanging

Etawah News: इंटर के छात्र का शव फंदे पर मिला

Sun, 31 May 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Intermediate Student's Body Found Hanging
- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुरम कॉलोनी में रविवार दोपहर की घटना
विज्ञापन




-पिता पुलिस विभाग में कानपुर में कार्यरत हैं



संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुरम कॉलोनी, 28वीं वाहिनी पीएसी कॉलोनी में रविवार दोपहर घर में अकेले इंटरमीडिएट छात्र का शव घर में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



लक्ष्मीपुरम कॉलोनी निवासी शिवम यादव (18) मॉर्डन स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। रविवार को घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। उसकी मां वृंदावन-मथुरा गई हुई थीं, जबकि पिता पुलिस विभाग में तैनात हैं और वर्तमान में कानपुर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर को किसी कार्य से इटावा आए पिता को घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार सुबह शिवम कार चला रहा था। इसी दौरान किसी वाहन से टक्कर लगने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि वाहन के क्षतिग्रस्त होने और डांट-फटकार के डर से उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed