{"_id":"61589e468ebc3e628d1ead9a","slug":"inter-student-went-to-college-missing-report-etawah-news-knp655909566","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज गई इंटर की छात्रा लापता, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज गई इंटर की छात्रा लापता, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। कॉलेज गई एक इंटर की छात्रा शनिवार दोपहर घर नहीं पहुंची। लापता छात्रा की परिजनों ने खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। तीन बार कॉल कर कॉलर ने छात्रा के दिल्ली, फिरोजाबाद व इसके बाद बुलंदशहर में होने की जानकारी दी। पिता ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
जसवंतनगर क्षेत्र स्थित नगर के एक मोहल्ला निवासी अधेड़ ने बताया कि 17 साल की बेटी क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। वह प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी कॉलेज गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे एक फोन आया, जिसमें बताया कि बेटी दिल्ली जा रही है। इसके बाद एक अज्ञात महिला ने उसी नंबर से फोन पर बताया कि बेटी अलीगढ़ बस स्टॉप पर उतर गई। तीसरी बार महिला ने कहा कि बेटी बुलंदशहर बाईपास पर उतर गई है।
विज्ञापन
महिला का नाम-पता पूछने पर उसने मोबाइल बंद कर लिया। छात्रा के पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए नगर की एक युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही तीनों पर आशंका जताई कि यह तीनों छात्रा के साथ कोई अप्रिय घटना कर करते है।
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को ढूंढने और आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही सर्विलांस टीम की मदद से फोन किए गए नंबर की लोकेशन भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है।