फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   inspector doesn't handover the pistol, fir lodge

दरोगा ने जमा नहीं की पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 09 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
inspector doesn't handover the pistol, fir lodge
थाने में पोस्टिंग के दौरान जो सर्विस पिस्टल दरोगा को दी गई, उन्होंने तबादला के बाद उसे वापस जमा नहीं किया। आखिरकार दो साल बाद एसएसपी के आदेश पर भरथना थाने में सरकारी पिस्टल के गायब होने के मामले में दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


वर्ष 2010 से 2013 तक  दरोगा हरिशंकर वर्मा भरथना थाने में तैनात रहे। पोस्टिंग के दौरान ही उन्हें थाने से सरकारी सर्विस पिस्टल दी गई। इसके बाद 2013 में उनका तबादला हो गया। तबादले के बाद दरोगा ने पिस्टल वापस करना मुनासिब नहीं समझा। बाद में जब मालखाने का रिकार्ड चेक हुआ तो एक सर्विस पिस्टल कम निकली।
विज्ञापन


जांच के बाद यह मामला खुला कि पिस्टल तो दरोगा हरिशंकर के पास है। वर्ष 2010 में ही भरथना थाने में तैनात रहे हेड मोहर्रिर जगमोहन ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर सीओ सैफई ने मामले की जांच की और दरोगा को सर्विस पिस्टल जमा न करने का दोषी पाया। सीओ की रिपोर्ट आने के बाद हैड मोहर्रिर जगमोहन ने  थाने में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed