{"_id":"13a9baa3a461c88f00362db853dbe112","slug":"ingestion-complaint-suspend-accountants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस की शिकायत पर लेखपाल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस की शिकायत पर लेखपाल सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव से भरथना के धर्मपुर गांव के किसानों ने क्षेत्रीय लेखपाल की शिकायत कर दी। कहा कि वह पैसे लेने के बाद चेक दे रहे हैं। इस पर मंत्री के निर्देश पर लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही भरथना थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। धर्मपुर गांव के प्रधान जशोदा नंदन, पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह, प्रदीप कुमार, राम प्रताप, पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, किशन स्वरूप आदि करीब आधा सैकड़ा किसान कचहरी पहुंचे और डीएम नितिन बंसल से लेखपाल प्रवीण कुमार की शिकायत की।
विज्ञापन
किसानाें ने बताया कि लेखपाल कह रहे हैं कि जितने अधिक रुपये दोगे उतने अधिक रुपये की चेक दूंगा। आर्थिक तंगी जूझ रहे किसानों ने लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और चेक दिलवाने की मांग की। इसके बाद ग्रामीणों ने मंत्री से भी लेखपाल पर कार्रवाई का अनुरोध किया। इस पर उस पर गाज गिर गई।
विज्ञापन
मंत्री शिवपाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में प्रमुख सचिव राजस्व और राहत आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी किसानों से पैसे लेने की शिकायत आए तो तुरंत कार्रवाई करें। इसके साथ ही आरोपी तहसील कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। किसानों का उत्पीड़न किसी तरह भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उधर डीएम नितिन बंसल ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर लेखपाल प्रवीण को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।
खनन माफिया पर कार्रवाई के निर्देश
इटावा। दबंगई के बल पर अवैध खनन करने वाले माफिया ग्राम प्रधान सर्वेश यादव के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न होने का मुद्दा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के सामने उठा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को जिले में दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के सामने जब यह मुद्दा उठा तो उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन कहीं पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अवैध खनन पर कमिश्नर और डीएम को सस्पेंड कर बड़ी कार्रवाई की है।
इस संबंध में सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान सर्वेश यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही हैं, लेकिन वह घर छोड़कर फरार हो गया है। उसके खिलाफ धारा 82 व 83 की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है।
लेखपाल का एजेंट मांग रहा घूस
भरथना/इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र के ग्राम मतरामपुरा के एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने लेखपाल के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत तहसीलदार से की।
आरोप है कि वह अपने एजेंट के माध्यम से चेक के वितरण में 10 फीसदी रकम मांग रहा है। तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच करने का भरोसा दिया।
गांव के दर्शनलाल, लाखन सिंह, महावीर प्रसाद, जंडैल सिंह, हरिओम, रंजीत सिंह, संत कुमार, गंगाराम, मुन्नी लाल, अजय कुमार, जसवंत सिंह, रामेश्वर दयाल, ज्ञान प्रकाश, राम सिंह, पवन कुमार, हरिराम, वीरभान, अमर सिंह आदि की इस शिकायत पर तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव ने जांच का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि यदि लेखपाल जांच में दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी प्रकार बसरेहर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बख्त्यारपुर के किसानों ने डीएम से लेखपालों की मनमानी रोकने की मांग की है। किसानों ने कहा कि लेखपालों का रवैया बेहद खराब है जिससे राहत मुआवजा से किसान वंचित बने हुए हैं।
गांव के धीरेंद्र सिंह यादव आदि किसानों ने कहा कि किसान पहले ही बर्बाद हो चुका है। सरकार किसान हित में योजनाएं चला रही है लेकिन लेखपालों की मनमानी से इनका किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि बख्त्यारपुर गांव में अभी तक सर्वे नहीं हुआ है।
ऐसी कई ग्राम पंचायतें हैं, जहां लेखपालों ने अब तक बर्बाद हुई फसल का जायजा तक नहीं लिया है। मांग करने वालों में राधा रमण राजपूत, अवनीश कुमार, मुकेश बाबू, प्रमोद कुमार, राजाराम, होशियार सिंह, देवल सिंह, विशेष कुमार, प्रेम कुमार, इंदल सिंह, रमेश पाल, संजीव कुमार, सुरेशचंद, अवधेश कुमार आदि शामिल हैं।