{"_id":"69f39ebaed983428bc0012d8","slug":"industrial-corridor-to-be-developed-along-bundelkhand-expressway-etawah-news-c-216-1-etw1011-141988-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होगा औद्योगिक गलियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होगा औद्योगिक गलियारा
विज्ञापन
ताखा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे की जमीन को अब सुरक्षित किया जाएगा। क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इस परियोजना को क्रियान्वित कर रहा है। योजना के तहत अधिग्रहित भूमि पर जल्द ही चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इससे भविष्य में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा।
यूपीडा ने ताखा और भरथना क्षेत्र की कुल 88 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसमें ताखा के ककराई गांव की 52 हेक्टेयर और भरथना तहसील की 36 हेक्टेयर भूमि शामिल है। चारदीवारी निर्माण का मुख्य उद्देश्य अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण से बचाना है। साथ ही इसे औद्योगिक उपयोग के लिए व्यवस्थित रूप से विकसित करना भी है। चारदीवारी बनने के बाद यहां सड़क, बिजली, पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं का विकास तेज होगा।
औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही काम मिल सकेगा और पलायन की समस्या कम होगी। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यहां स्थापित उद्योगों को परिवहन और संभार तंत्र में सहूलियत मिलेगी। इससे निवेशकों की रुचि बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी श्वेता मिश्रा ने बताया कि चारदीवारी निर्माण कार्य यूपीडा शीघ्र शुरू कराएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। परियोजना क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलने में सहायक होगी।