{"_id":"dbc35307f9765bf5df37c1a48e59416a","slug":"in-love-affair-couple-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना में रिश्ते में भाई-बहन लगने के कारण शादी की उम्मीद छोड़ चुके प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले प्रेमी युगल अपने घर से भाग थे। सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक से इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस ने युवक-युवती के शव बरामद किए। खोजबीन में लगे परिजन भी सूचना मिलने पर वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगला झडे मौजा मामन हिम्मतपुर निवासी सिपाहीलाल यादव के पुत्र सोनू यादव (20) का प्रेमप्रसंग अपने ही परिवार के सहदेव यादव की पुत्री सोनी (17) से चल रहा था। पारिवारिक रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे।
विज्ञापन
ऐसे में परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। सोनू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार की शाम को वह दिल्ली जाने की कहकर घर से निकला। उसके साथ ही चोरी छिपे सोनी भी गायब हो गई। दोनों को एक साथ गायब होने पर परिवारीजनों को शक हुआ और वह उनकी खोजबीन में जुट गए। बदनामी के डर से लड़की पक्ष के लोगों ने चोरी छिपे ही खोजबीन शुरू की थी।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह कंधेसी पचार गांव के पास रेलवे के कीमैन और इलाकाई लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव पड़े देखे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने इलाकाई पुलिस को दी। जानकारी मिलने के पास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों की शिनाख्त कर ली।
तलाशी में पुलिस को रेलवे ट्रैक किनारे से हरे रंग की चूड़ी की डिब्बी, सिंदूर की डिब्बी, बिंदी आदि सामान मिला। इसके साथ ही सोनी के कपड़े भी ट्रैक किनारे मिले। ट्रेन की चपेट में आई सोनी साड़ी पहने हुए थी। सोनी घर से सलवार सूट पहनकर निकली थी।
लोगों का मानना है कि दोनों ने ट्रैक किनारे शादी की औपचारिकता निभाई। सोनी ने सलवार सूट की जगह साड़ी पहनी और फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने प्रेम संबंधों की बात स्वीकार की।
दोनों नगरिया यादवान के एक विद्यालय में साथ-साथ पढ़ते थे। सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।