फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Immersion of statues among Gajanan's shouts

Etawah News: गजानन के जयकारों के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन

Fri, 29 Sep 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 29 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Immersion of statues among Gajanan's shouts
इटावा। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चौदस तक दस दिन तक प्रथम पूज्य देवता की भक्ति में सुबह- शाम लीन रहने के बाद गुरुवार को श्रद्धालुओं ने बप्पा की गाजे बाजे के साथ पूजा पंडालों से विदाई की। नहरों में विसर्जन के लिए पहुंचे तो जयकारों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आना के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

शहर में कालीबाड़ी मंदिर से झांकियों के साथ गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकली। जिसमें हनुमान जी, शंकर जी व दुर्गा जी की आरती शामिल थी। आयोजक स्वामी सुबोधानंद महाराज ने गणेश प्रतिमा की आरती की। इसके बाद शोभायात्रा शहर भ्रमण को रवाना हुई। छैराहा, कुंज, कोतवाली चौराहा,नौरंगाबाद चौराहा, नया शहर होते हुए वापस कालीबाड़ी मंदिर पहुंची। जहां प्रतिमा का भूमि विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के कई मोहल्लों से गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकली। कुछ ने दतावली नहर, इकदिल नहर व यमुना जी में विसर्जन किया। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। पुरविया टोला, पक्का तालाब, जटपुरा, एसडी फील्ड समेत शहर के कई अन्य मोहल्लों से श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए और रंग व गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। शहर से लेकर गांव के विसर्जन स्थल पर काफी भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर पुलिस कर्मी गोताखोर के साथ पैनी निगाह बनाए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना प्रतिनिधि के अनुसार, गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बाहरपुर नहर में किया गया। आजाद रोड स्थित मंदिर दानसहाय परिसर से श्री गणेश महोत्सव युवा समिति के पदाधिकारी गणेश प्रतिमा को लेकर विसर्जन करने गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत, नायब तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी मौजूद रहे।

इकदिल प्रतिनिधि के अनुसार, कांकरपुर नहर पुल स्थित नहर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते और रंग और गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed