{"_id":"65ac29a70e0fe1374304a754","slug":"husband-was-murdered-by-her-lover-and-brother-in-law-etawha-news-c-216-1-etw1001-7918-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रेमी और जीजा से कराई थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रेमी और जीजा से कराई थी पति की हत्या
विज्ञापन
जसवंतनगर। प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, जीजा व प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतक का मोबाइल पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तालाब से बरामद किया। पूछताछ में सामने आया है कि पत्नी ने ही प्रेमी और जीजा से पति की हत्या कराई थी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 17 जनवरी की सुबह परसौआ से सैफई जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों में अभिषेक उर्फ करू (35) पुत्र गिरजा शंकर निवासी परसौआ का शव पड़ा मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी नीतू की कॉल डिटेल निकलवाई तो दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। नीतू से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जीजा सहवीर के साथी धीरज से उसके प्रेम संबंध हैं। इसी के चलते पति की हत्या कराई है।
पुलिस ने क्षेत्र के ही गांव नगला पसी निवासी जीजा सहवीर व प्रेमी धीरज निवासी पुठिया गांव थाना जसवंतनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभिषेक को घटनास्थल पर शराब पिलाकर उसकी गमछे से गला दबाकर हत्या की और उसका मोबाइल पास के ही एक तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से मोबाइल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।