{"_id":"69653bd24689f4b7f50f1068","slug":"house-caught-fire-due-to-cylinder-leak-goods-worth-four-lakhs-burnt-etawah-news-c-216-1-etw1005-136221-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सिलिंडर लीक से घर में लगी आग, चार लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सिलिंडर लीक से घर में लगी आग, चार लाख का सामान जला
विज्ञापन
इटावा। शहर के उर्दू मोहल्ले में सोमवार शाम खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने घर के बाहर भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
उर्दू मोहल्ला निवासी तसरीफुल हसन ई-रिक्शा चालक हैं और अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। सोमवार शाम उनकी पत्नी रसोई में रोज की तरह खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर कहीं से लीक हो गया। गैस जलाते ही आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख घर में मौजूद लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। परिवार के सभी सदस्य किसी तरह बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना पर दमकल विभाग की दो बाइक यूनिट और दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर, अनाज, बर्तन और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा सामान पूरी तरह जल चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अभय नारायण राय समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची।