फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Holly lit Chinese products

चाइनीज उत्पादों की जलाई होली

Thu, 06 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 06 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Holly lit Chinese products
नगरपालिका चौराहे पर मेड इन चाइना उत्पाद की होली जलाते व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शतमन्यु पुरवार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। आतंकवादियों और पाकिस्तान का समर्थन करने पर चीन के खिलाफ सोशल मीडिया पर जहां चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील हो रही है, वहीं, अब व्यापारी भी चाइनीज उतप्दों के विरोध में उतर आए हैं। गुरुवार को नगरपालिका चौराहे पर व्यापारियों ने मेड इन चाइना उत्पादों की होली जलाकर विरोध जताया।

विज्ञापन


व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शतमन्यु पुरवार ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका चौराहे पर चीन निर्मित सामानो की होली जलाई। उन्होंने लोगाें से अपील की कि वह चाइनीज उत्पादों को न खरीदें।
विज्ञापन


व्यापारियों से आग्रह किया कि वे भी मेड इन चाइना या पिपुल रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) नाम के सामान न बेचें। दीपावली पर्व पर तमाम पटाखे पीआरसी के नाम से बाजार में होंगे। लोग इन पटाखों की जगह देशी पटाखों को ही खरीदें। विरोध प्रदर्शन में वीके वर्मा, डॉ. एके शर्मा, नरेशचंद यादव, ध्रुव पुरवार, राजू पांडेय, प्रशान्त गुप्ता, पियूष तिवारी, नारायण स्वरूप शर्मा, शैलेश जैन, विनोद यादव आढ़ती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय उत्पाद को बढ़ावा देने और चाइनीज बाजार को देश में न पनपने देने के लिए युवा व्यापार संगठन ने देश भर में चीन में निर्मित वस्तुओं को  प्रतिबन्धित करने की मांग की है। युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष आकाश दीप जैन बेटू ने कहा जिस प्रकार मध्य प्रदेश के रतलाम, उज्जैन और खंडवा में चीनी पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है वैसा ही प्रतिबंध उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में भी लगाया जाए।


संगठन के संरक्षक पूर्व चेयरमैन जसवंत सिंह वर्मा ने कहा पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत को आंख दिखाने वाले चीन का भारत में बाजार तेजी से बढ़ रहा है। जो चिंताजनक है। चीनी सामग्री सस्ती होने के साथ साथ खतरनाक भी साबित हो रही है। इसलिए अब देश में चीनी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है। मांग करने वालों में महामंत्री पंकज जैन, राकेश बाबू अग्रवाल, यतीन्द्र सिंह भदौरिया, गिरजेश वर्मा, रोहन मित्तल, संदीप हयारण, राजीव जैन रपरिया, मो.रहमान, देवेन्द्र प्रजापति, रचित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरभ वर्मा, ब्रजेंद्र सिंह,अशोक गौर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed