{"_id":"56fac5124f1c1be44af00463","slug":"holi-celebrations-flew-abir-gulal","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में भाग लेते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह मां अंबे पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अबीर गुलाल से सराबोर लोगों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए गले मिले। होली मिलन समारोह में भाजपा नेता सारिता भदौरिया व अन्य अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर गायक कलाकारों ने अपने गीतों ,गजलों के माध्यम से समारोह मे समां बांध दिया ।
श्रोता मंत्रमुग्ध होकर उनका आनंद लेते रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिह चौहान ने होली के संस्मरण सुनाए । कार्यक्रम में विशेष रूप से रामपाल सिंह राठौर, महेश सिंह कुशवाह, सर्वेश कुशवाह, ललित जादौन, सोनपाल सिंह जादौन, योगेंद्र सिंह चंदेल, गोविंद सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र सिंह कुशवाह, कल्लू चौहान, राजू तोमर, बड़े भदौरिया, विनोद चौहान, अनिल कुशवाह, अजय धाकर,े रानू चैहान, देवेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता तेज सिह कुशवाह ने किया।
उधर, भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा ने राहतपुरा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें रचनाकारों ने अपनी हास्य कविताओं को सुनाकर लोगों को गुदगुदाया। वहीं ढोलक व मजीरा पर फाग भी गाया गया। अबीर गुलाल और फूलों की वर्षा करके लोगों को बधाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि परिषद के जोनल चेयरमैन शशि भूषण गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम अग्रहरि ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम के गायन से हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद कवि प्रदीप मिश्र, नेम सिंह रमन, विवेक यादव, रोहित चौधरी, अनुराग मिश्र असफल, गौरव त्रिपाठी, विष्णु शोरावाल, हरीशंकर त्रिपाठी, अश्विनी मिश्रा, अवधेश ने हास्य रचनाएं सुनाकर माहौल को ठहाकों से भर दिया। बलवीर सिंह व आधार सिंह ने फाग सुनाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष बीके सिंह, सचिव अरविंद तिवारी, कोषाध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, महेश चंद्र तिवारी, राजेंद्र कुमार दीक्षित, जगदीश पांडेय, मुन्नालाल वर्मा, राधा मोहन गुप्ता, धर्मसिंह चौधरी, विवेक कुलश्रेष्ठ, विकास सक्सेना, ऊषा शैलजा पाठक , अरविंद आदि मौजूद रहे।