फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   High spark line sparks stars, 100 bigha crop burnt

हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी, 100 बीघा फसल जली

Mon, 05 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
High spark line sparks stars, 100 bigha crop burnt
भरथना (इटावा)। तहसील क्षेत्र के नगला खेमी (तुरैया) गांव में सोमवार सुबह बिजली के तारों के आपस में टकराने (स्पार्किंग) से निकली चिंगारी से 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर तहसीलदार के साथ राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

नगला खेमी गांव निवासी किसान सीताराम, गजराज, ब्रजराज, ब्रजपाल, शिवपाल, जयपाल की पत्नी सुमन देवी, शनि बाबू, सावित्री देवी, हरिशंकर, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रदीप कुमार, रामपूती, राधेश्याम, सुरेश, जबर सिंह, लज्जा राम पुत्र निरपत सिंह, सत्यवीर सिंह, मेहरबान सिंह समेत कई किसानों के खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी थी।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तारों के आपस में टकराने से स्पार्किंग हो गई। इससे निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। हवा के साथ लपटों ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 100 बीघा से अधिक फसल जलने लगी। सूचना पाकर किसान खेतों की तरफ भागे। सभी ने ट्यूबवेल आदि से पानी भरकर आग बुझानी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार हरिश्चंद्र, राजस्व निरीक्षक महाराज सिंह, लेखपाल उमेश सिंह यादव, अजय यादव मौके पर पहुंचे। किसानों से प्रशासन ने आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed