{"_id":"65c1534e8f7bf39a360f835c","slug":"hetram-was-busy-increasing-his-reputation-by-organizing-astrologers-conference-etawha-news-c-216-1-etw1002-108421-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ज्योतिषाचार्य सम्मेलन कराकर प्रतिष्ठा बढ़ाने में लगा था हेतराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ज्योतिषाचार्य सम्मेलन कराकर प्रतिष्ठा बढ़ाने में लगा था हेतराम
विज्ञापन
इटावा। फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अज्ञात शव लेकर प्रेमिका के माता-पिता को हत्या के आरोप में फंसाने की पटकथा लिखने वाला हेतराम करीब तीन सालों से अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के प्रयास में लगा था। कथित ज्योतिषाचार्य तो कभी महामंडलेश्वर बनने की अफवाह फैलाकर कार्यक्रम कराता था। इसमें शहर के प्रतिष्ठित लोगों को भी शामिल किया जाता था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खटखटा बाबा कॉलोनी निवासी हेतराम मित्तल ने अक्तूबर 2021 में एक प्रेसवार्ता करके सिद्ध योग महामंडलेश्वर बनने की जानकारी दी थी। इस प्रेसवार्ता में कई अन्य प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हुए थे। इससे उसका राजनीतिक और सामाजिक रसूख बढ़ने लगा था। नवंबर में इस कथित उपाधि की ही बात बताकर एक ज्योतिषाचार्य सम्मेलन भी कराया था। इसमें शहर कुछ वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य और अन्य दिग्गज शामिल हुए थे।
अब उसके जेल जाने के बाद से लोग तंज कस रहे हैं कि दूसरों का भविष्य बताने का दावा करने वाला हेतराम अपना ही भविष्य नहीं समझ सका और इतना गलत कर बैठा। फ्रेंड्स कॉलोनी इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि लगातार अपना वर्चस्व बढ़ाने के उद्देश्य से हेतराम कभी ज्योतिषाचार्य तो कभी महामंडलेश्वर बनने का ढोंग करता रहता था।
विज्ञापन
चौथी शादी करने की थी हसरत... तीसरी पत्नी को भी सता रहा था हत्या का डर
50 साल की उम्र में आशिकी का भूत हेतराम पर ऐसा चढ़ा कि वह अपने बच्चे की उम्र की बेटी के साथ चौथी शादी करने का सपना संजोने लगा। घटना का खुलासा होने के बाद हेतराम की पत्नी शिखा ने भी पुलिस से मुलाकात की। बताया कि वह आशिक मिजाज रहा है। उसने मुझसे तीसरी शादी की थी। इससे पहले वह बुलंदशहर की एक युवती और हरियाणा एक युवती से शादी कर चुका था। कुछ साल में उनसे तलाक ले लिया। उसके चाल-चलन की वजह से घर में अक्सर क्लेश होता था। एक बार रसोई गैस लीक करके हेतराम ने उसे और उसके बेटे को मारने का प्रयास किया था। तब से मन में यही डर बना रहता था कि न जाने वह कब उसे मरवा दे।