फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Heavy vehicle closed on old Chambal bridge, new forelane bridge will be built

पुराने चंबल पुल पर भारी वाहन बंद, नया फोरलेन पुल बनेगा

Fri, 11 May 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 11 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicle closed on old Chambal bridge, new forelane bridge will be built
चंबल पुल की मरम्मत के लिए बनाई जा दीवार। - फोटो : अमर उजाला
इटावा-भिंड सीमा के मध्य बहने वाली चंबल नदी पर नया फोरलेन पुल बनेगा। केंद्र सरकार पुल के निर्माण पर करीब 225 करोड़ रुपये खर्च करेगी। जुलाई माह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसी धनराशि में से चंबल पुल से यमुना पुल तक 10 मीटर चौड़ी सड़क भी बनाई जाएगी। यदि सेंचुरी क्षेत्र बाधक न बना तो पुल का निर्माण दो वर्षों में पूरा हो जाएगा। जिससे उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के लोगों को काफी राहत मिलेगी।  चंबल नदी पर बने पुल की बेयरिंग दब जाने से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय मार्ग खंड पीडब्ल्यूडी ने इस पुल के दोनों सिरों पर ईंट की दीवार खड़ी कर दी। अब इस पुल से सिर्फ दो पहिया वाहन और राहगीर ही निकल सकेंगे। भारी वाहनों की आवाजाही के रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में चंबल नदी पर बना पुल काफी जर्जर हो चुका है। 1970 के आसपास निर्मित यह पुल आए दिन क्षतिग्रस्त होता है। 21 खंभों पर टिके इस पुराने पुल की लंबाई करीब 600 मीटर है। हर साल दो साल में पुल के किसी न किसी हिस्से में कोई गड़बड़ी पैदा होती है। एक बार फिर इस पुल में लगी पुराने मॉडल की बेयरिंग के दबने से भारी वाहनों की आवाजाही से खतरा पैदा हो गया है। राष्ट्रीय निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी ने इसे शुक्रवार से बंद कर दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मार्ग संख्या 92 पर बने इस पुल से बेहद व्यस्त आवागमन रहता है। शहर में आने-जाने वाले सभी भारी वाहन इसी पुल से गुजरते हैं। हालांकि पुल की उम्र को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने भारी वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त होने की कई बार आशंका जताई है। इसके बावजूद मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक व अन्य भारी भरकम वाहन बेधड़क आते-जाते रहे हैं। नतीजतन कई बार पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों का आवागमन होगा सुरक्षित
पुल की जर्जर हालत को देखते हुए चंबल नदी पर नये पुल की मांग काफी समय से रही है। सपा सरकार में भी नये पुल के निर्माण को लेकर एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस बार दोबारा यह प्रस्ताव भेजा गया। जिस पर मोदी सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया। जिससे नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कि नये फोरलेन पुल में कितने खंभे होंगे और इसकी लंबाई कितनी रहेगी। अलबत्ता नये पुल के साथ ही यमुना नदी के पुल तक की 8 किलोमीटर दूरी में 10 मीटर चौड़ी सड़क भी बनाई जाएगी। जिससे वाहनों का आवागमन काफी सुरक्षित व सुलभ रहेगा।


पुराने पुल के समीप बनेगा नया पुल
राष्ट्रीय मार्ग खंड पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एमसी शर्मा के मुताबिक चंबल नदी का यह प्रस्तावित नया फोरलेन पुल सरकार की प्राथमिकता पर है। उम्मीद है कि जुलाई महीने में टेंडर पास हो जाएगा। पुल का निर्माण पुराने पुल के समीप होगा। पुल निर्माण की लागत करीब 225 करोड़ रुपये रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed