{"_id":"6022c8c98ebc3e4a897bc4e4","slug":"health-etawha-news-knp6108913126","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन कायक्रमों को लेकर चिकित्सकों को किया प्रशिक्षित हहहह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन कायक्रमों को लेकर चिकित्सकों को किया प्रशिक्षित हहहह
विज्ञापन
फोटो संख्या 15 प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र लिए हुए चिकित्सक साथ में सीएमओ डा.एनएस तोमर
- फोटो : ETAWHA
परिवार नियोजन कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय, सीएचसी तथा पीएचसी पर तैनात आयुष व एलोपैथिक चिकित्सकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इस दौरान गर्भावस्था का सही समय, बच्चों के बीच उचित अंतराल, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में गर्भ निरोधक साधन अंतरा एवं छाया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने प्रशिक्षित चिकित्सकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत दो नए गर्भ निरोधक विकल्प के रूप में अंतरा व छाया की मदद से सफलता मिलेगी। बताया कि अंतरा की प्रथम डोज चिकित्सक की देख रेख में दी जानी है, लिहाजा पहले चिकित्सकों का प्रशिक्षण कराया जाए।
चिकित्सकों के प्रशिक्षण के बाद सीएचओ, स्टाफ नर्स तथा एएनएम को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे हेल्थ वेलनेस सेंटर्स पर अंतरा तथा छाया की सेवाओं को और बल मिलेगा।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप दीक्षित ने बताया जनपद में हर शुक्रवार को अंतराल दिवस व प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है।
जिसमें नवविवाहिता व प्रथम शिशु के बाद अंतराल रखने के लिए गर्भनिरोधक के प्रयोग करने के लिए जनमानस को प्रोत्साहित भी करते हैं। जनपद में अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक नए गर्भनिरोधक विकल्पों में अंतरा की 2189 डोजस महिलाओं को लगी। जबकि छाया की 11068 स्ट्रिप्स महिलाओं को बांटी गई।