फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

अस्पताल में बुखार के मरीजों की भरमार

Fri, 04 Oct 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
health
इटावा। जिला अस्पताल में बुखार, जुकाम और बदन दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को अस्पताल आए 1400 मरीजों में करीब 600 बुखार, जुकाम और बदन दर्द से पीड़ित रहे।पैथालॉजी के वरिष्ठ लैब टेक्निशियन एके दुबे ने बताया कि रक्त जांच कराने आए मरीजों की भीड़ सुबह से लगी रही। दोपहर तक यह आंकड़ा तीन सौ से ऊपर जा पहुंचा।
विज्ञापन

फिजिशियन डा.शांतनु निगम ने बताया कि उनके अलावा डा.बीके शाहु और डा.एलबी शर्मा ने 250 से ज्यादा मरीज देखे। इनमें 200 से ज्यादा बुखार के मरीज शामिल रहे। शेष त्वचा संबंधी मरीज रहे। डा.शांतनु ने बताया कि मौसम परिवर्तन की वजह से बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। बताया कि मौसम के शीत-गर्म होने से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोगाें को ठंडे पानी पीने, कूलर की हवा से बचना चाहिए।
विज्ञापन

फिजिशियन डा. अजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ सौ मरीज देखे। ज्यादातर मरीज बुखार से ग्रसित थे। कुछ सिर दर्द और बदन दर्द के मरीज भी आए। बताया कि ऐसे मौसम से डेंगू फैलने की संभावना बढ़ सकती है। बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें। ऐसे मौसम में बुखार आने पर तत्काल किसी चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्वचा रोग एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डा. महेश चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार त्वचा रोगियों के निर्धारित है। करीब दो सौ मरीजों को देखा। बताया मौसम परिवर्तन की वजह से फगल इंफे क्शन से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सलाह दी कि गीले कपड़े न पहने, इससे संक्रमण और बढ़ सकता है। सिंथेटिक या तंग कपड़े न पहनें। खुले पैर बाहर न निकलें जैसी सावधानियां बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed