{"_id":"5f36c6a08ebc3e3ce65e0f14","slug":"health-etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp576912250","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई में 3 डॉक्टरों समेत 31 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में 3 डॉक्टरों समेत 31 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
इटावा। सैफई के तीन चिकित्सकों, इकदिल थाने के तीन सिपाहियों, शहर के लालपुरा में परिवार के पांच लोग, सैफई के केशोपुरबानी में सास-बहू समेत शुक्रवार को 31 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1171 हो गई है। राहत की बात यह है कि अब तक 795 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। वहीं 29 की मौत हो चुकी है।
सैफई क्षेत्र में शुक्रवार को नौ लोग संक्रमित मिले। इनमें चिकित्सा विश्वविद्यालय के 26, 27 व 35 साल के तीन डॉक्टर के अलावा 24 साल की महिला कर्मी तथा सरकारी कंपाउंड में रहने वाली 33 साल की महिला व उसके 7 व 3 साल के बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। सैफई सीएचसी अधीक्षक डॉ.संजीव यादव के अनुसार ग्राम केशोपुरबानी में 55 और 22 साल की दो महिलाएं संक्रमित मिलीं हैं। ये सास और बहू हैं, जिन्हें सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
शहर के मोहल्ला लालपुरा में परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 45 और 50 साल की महिलाएं तथा 24 साल का युवक, 27 साल की महिला एवं छह वर्ष तक बालक शामिल है। डॉ. विनोद शर्मा ने बताया सभी को नारायण कालेज कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। इकदिल थाने के 22, 40 और 57 साल के सिपाही संक्रमित मिले हैं। बसरेहर सीएचसी अधीक्षक डॉ.विकास सचान ने बताया कि क्षेत्र में सभी छह संक्रमित महिलाएं हैं। इनमें 15 साल की किशोरी, 20-20 साल की तीन व 27 व 37 साल की महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 15 साल की किशोरी व 37 की महिला को सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के अशोक नगर में 25 साल का युवक व 26 साल की महिला संक्रमित मिली हैं। शहर के कटरा बेरुन टोला में 23 साल, अड्डा टीला फ्रेंड्स कालोनी में 25 साल की महिलाएं, यदुवंश नगर में 44 व गांधीनगर में 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। बकेवर के पाठक नगर में 30 साल की महिला संक्रमित मिली है।