फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Head constable's body found hanging from a noose in the goalpost

Etawah News: गोलपोस्ट में फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव

Sat, 06 Jun 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Head constable's body found hanging from a noose in the goalpost
फोटो12 : अजीत सिंह यादव की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
इटावा। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल का शव शनिवार सुबह बास्केटबॉल के गोलपोस्ट से लटका मिला। सुबह टहलने निकले दीवान ने सिपाही को लटका देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना अमराहट क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी अजीत सिंह यादव (41) साल 2005 में सिपाही पद पर चयनित हुए थे। वर्तमान में वह इटावा पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। करीब 10 दस दिन पहले उनका तबादला फर्रुखाबाद हुआ था लेकिन वह अभी तक वहां कार्यभार ग्रहण करने नहीं गए थे।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई व पुलिस लाइन में एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि अजीत शुक्रवार को अपने आवास पर नहीं पहुंचे थे। घर वालों ने रिश्तेदारी में जाने की आशंका जताकर उनकी खोजबीन नहीं की। शनिवार सुबह करीब छह बजे टहलने निकले दीवान अजय दीक्षित ने उनका शव पुलिस लाइन के ग्राउंड में बास्केटबॉल के गोलपोस्ट की रेलिंग से कपड़े की रस्सी के सहारे फंदे से लटका देखा। पास ही अजीत की बाइक खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर हेड कांस्टेबल की पत्नी निशा देवी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही सिपाही के अन्य परिजन इटावा पहुंच गए।


मृतक के बड़े भाई अरविंद कुमार ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। पत्नी निशा देवी, एक पुत्र और एक पुत्री उनके साथ पुलिस क्वार्टर में रहते थे। साल 2015 से अजीत परिवार समेत इटावा पुलिस लाइन में मिले आवास रह रहे थे। उन्होंने बताया कि कोई पारिवारिक तनाव की जानकारी नहीं थी। मृतक अजीत सिंह यादव पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह यादव सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। पिता हाकिम सिंह किसान हैं।






रिजर्व पुलिस लाइन में दिवंगत मुख्य आरक्षी अजीत सिंह को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद सिपाही के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल लाया गया जहां एसएसपी ने भी श्रद्धांजलि दी। जवानों ने शस्त्र झुकाकर दिवंगत मुख्य आरक्षी को शोक सलामी दी। इस दौरान एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय नारायण राय समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सलामी के बाद सिपाही के पार्थिव शरीर को परिजन उनके पैतृक निवास को लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed