{"_id":"637b85d78123de552a62de15","slug":"head-constable-s-son-committed-suicide-in-friends-colony-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: हेड कांस्टेबल के बेटे ने फंदा लगा की आत्महत्या, निजी कॉलेज में बीएससी का था छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: हेड कांस्टेबल के बेटे ने फंदा लगा की आत्महत्या, निजी कॉलेज में बीएससी का था छात्र
Mon, 21 Nov 2022 07:36 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:36 PM IST
सार
फ्रेंड्स कॉलोनी के अजीतनगर निवासी अमित कुमार सिंह कानपुर देहात में एसपीओ ऑफिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनके बड़े बेटे साहिल सिंह ने सोमवार दोपहर दो बजे कमरे में पंखे से चादर के सहारे फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
साहिल सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
अजीतनगर में हेड कांस्टेबल के बेटे ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक एक निजी कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र था और कुछ बच्चों को प्राईवेट कोचिंग भी देता था। वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
फ्रेंड्स कॉलोनी के अजीतनगर निवासी अमित कुमार सिंह कानपुर देहात में एसपीओ ऑफिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनके बड़े बेटे साहिल सिंह (19) ने सोमवार दोपहर दो बजे कमरे में पंखे से चादर के सहारे फंदा लगा लिया। इस दौरान घर में मौजदू चाचा आनन-फानन फंदे से उसे उतार कर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भतीजे की मौत के बाद चाचा ने अपने भाई और परिजनों को सूचना नहीं दी। शाम पांच बजे अस्पताल प्रशासन ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में सूचना पहुंचाई। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी विवेक सिंह पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन