फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Head constable dies due to electric shock in cooler

Etawah News: कूलर में आया करंट, हेड कांस्टेबल की मौत

Mon, 09 Oct 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 09 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Head constable dies due to electric shock in cooler
जसवंतनगर (इटावा)। नगला बाबा में हेड कांस्टेबल कूलर में आए करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नगला बाबा गांव निवासी जितेंद्र कुमार (35) पुत्र श्याम सिंह यादव की नौकरी उत्तर प्रदेश पुलिस में 2011 में लगी थी। वर्तमान में वह मैनपुरी जनपद के पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। रविवार सुबह वह छुट्टी पर अपने घर आया था। दोपहर करीब दो बजे कूलर चलाने के लिए स्विच को सही कर रहा था तभी उसको करंट लग गया। आनन-फानन में परिजन बिजली बंद करके उसे कूलर के पास से हटाकर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हेड कांस्टेबल की पत्नी मंजू देवी व उसका पुत्र वंश व पुत्री वंशिका का सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed